बरसी के लिए पाक जाने वाले 3 मई तक जमा करा सकते हैं पासपोर्ट
अमृतसर। शेरे-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह के बरसी के अवसर पर पाकिस्तान स्तिथ सिख गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालु 3 मई तक अपने पासपोर्ट एसजीपीसी के यात्रा विभाग में पासपोर्ट जमा करा सकते हैं। महाराजा रंजीत सिंह की बरसी जून के अंतिम सप्ताह में मनाई जाती है। एसजीपीसी के अधिकारी महिंद्र सिंह ने बताया की पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालु अपने हलके के एसजीपीसी मेंबर की सिफारिश लेटर के साथ अपना पासपोर्ट जमा कराएं। अपने पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी भी साथ अटैच करें, ताकि वीजा के लिए करवाई शुरू की जा सके।