फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर व हरसिमरत के बीच छिड़े वॉकयुद्ध में भाजपा भी कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
डायर को सम्मानित करने वालों के वंशज भी माफी मांगें : प्रो. चावला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए वे भी माफी मांगें जो डायर का स्वागत करते रहे हैं। चावला ने जरनल डायर के साथ सांझ रखने वाले तत्कालीन नेताओं को देश के गद्दार बताया। चावला ने कहा कि ब्रिटिश हकूमत को निर्दोष भारतीयों के हत्यारे की करतूत पर माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले उन लोगों को सारे देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए जिनके पूर्वजों ने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद डायर को सिरोपा दिया था। चावला ने कहा कि हत्यारे डायर की शान में शाही डिनर का आयोजन किया गया और डायर को सम्मानित करने के लिए हजारों पौंड इकट्ठे करके इंग्लैंड भेजे गए। उन लोगों के वंशजों को भी माफी मांगनी चाहिए जो उस समय के डायर के समर्थन में उस आयोग के सामने पेश हुए जो डायर के काले कारनामों की जांच करने के लिए आया था। पूरे देश से यह आवाज उठे कि 1919 कांड के बाद डायर के साथी, सहयोगी और उसका सम्मान करने वालों के वंशज देश के सामने आएं और अपने पूर्वजों के काले कामों के लिए पूरे देश से माफी मांगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें