फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंक से 25 लाख की लूट के बाद पुलिस प्रशासन आया हरकत में

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बैंक की सुरक्षा पुख्ता कर गार्ड तैनात करें’
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक से 25 लाख की लूट के बाद हरकत में आई पुलिस
एसपी ने बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जैतोसर्जा में शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक में हुई 25 लाख रुपये की लूट के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को एसपी सूबा सिंह ने बैंक मैनेजरों और डिप्टी मैनेजरों के साथ विशेष मीटिंग पुलिस लाइन में की। एसपी बैंकों को अपने सुरक्षा प्रबंधों को ओर भरोसे योग्य और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए।
एसपी ने बैंक अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा के मामले में कोई लापरवाही न बरती जाए और हर बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। हर सुरक्षा गार्ड का वेरीफिकेशन भी कराया जाए। एसपी ने कहा कि हर बैंक में सीसीटीवी लगे होने चाहिए और वह सही तरह काम भी करते होने चाहिए। सीसीटीवी कैमरों के रिकार्ड को संभाल कर रखा जाए और इसकी रिकार्डिंग को इंटरनेट के साथ कनेक्ट किया जाए। एसपी ने कहा कि शहरी या खास करके देहाती क्षेत्र की बैंकों में अगर ज्यादा कैश हो तो इसकी जानकारी संबंधित थाने के एसएचओ को दी जाए, ताकि सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा सकें। इसी तरह वैनें भी अगर ज्यादा कैश ले जा रही हैं तो इसकी सूचना पहले ही उस इलाके के एसएचओ को दी जाए। एसपी ने कहा कि बैंक प्रबंधक सुरक्षा इंतजाम में पुलिस का सहयोग करें, ताकि किसी भी घटना को होने से पहले रोका जा सके। इस दौरान बैंक प्रबंधकों ने पुलिस को अपने द्वारा हर तरह की मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा बैंक लूटने वालों का सुराग
पुलिस बैंकों की सुरक्षा को लेकर अब मीटिंगें कर रही है। सुरक्षा पहले ही कड़ी होती तो शुक्रवार को आईडीबीआई से हुई बैंक की लूट की वारदात नहीं होती। आईडीबीआई बैंक में की गई लाखों की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस के पास एक सीसीटीवी फुटेज में आई लुटेरों की कार के अलावा कुछ नहीं है। वहीं पुलिस की टीमें बैंक लूटने वालों का सुराग लगाने के लिए हाथ पैर मार रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें