‘नशे के दलदल से बाहर निकल चुके नौजवान बनें प्रेरणा’
‘डेपो’ के साथ डॉ. अमित महाजन ने मीटिंग कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। राज्य सरकार के बहुपक्षीय प्रोग्राम तहत ‘नशे के दुरुपयोग रोकने के लिए अफसर डेपो (ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन ऑफिसर्स) की विशेष मीटिंग मिनी सचिवालय मलिकपुर पठानकोट में एसडीएम कम डेपो के जिला नोडल अफसर डॉ. अमित महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों, पठानकोट के पुलिस थानों के प्रभारी, डिवीजन स्तर पर बनाई टीमों के मेंबर, मास्टर ट्रेनर, ग्राउंड स्तर के ट्रेनर और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि जो नौजवान नशे की दलदल से बाहर आ गए हैं, वह अन्य ऐसे नौजवानों के लिए रोल मॉडल बनें तथा डेपो बनकर उन युवाओं को जो नशे में फंसे हुए हैं, के लिए प्रेरणा बन सके। इस अवसर पर डॉ. अमित महाजन ने बताया कि राज्य सरकार के डेपो प्रोग्राम को सफल करने के लिए गांव व वार्ड स्तर पर भी नशा विरोधी निगरान कमेटियां बनाई गई है। पठानकोट में डेपो मुहिम को कामयाब करने हेतु 20 जुलाई तक रखे लक्ष्य को 100 फीसदी पूरा किया जाएगा। इसलिए हर टीम की जिम्मेदारी बनती है कि वह समयानुसार सारे गांवों एवं वार्डों को कवर करें। डेपो वालंटियर नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा कर रहे हैं और नशे में फंसे लोगों की पहचान करके उनका नशा मुक्ति केंद्र से भी संपर्क बना रहे हैं। मुहिम को तेज करते हुए सिविल अस्पताल पठानकोट में ओओएटी सेंटर भी बनाया गया है। अगर कोई नशा छोड़ने का संकल्प ले चुका है तो वह उपरोक्त सेंटर के फोन नंबर 186-2224564 पर संपर्क कर सकता है।
फोटो 07, मीटिंग के दौरान जानकारी देेते हुए डॉ. अमित महाजन