एनआरआई के घर में लगी आग, महिला झुलसी
कादियां (गुरदासपुर)। मोहल्ला गुरु नानकपुरा में एनआरआई मास्टर गुरबख्श सिंह के निवास पर सोमवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तब घर की देखरेख करने वाली महिला लीला देवी खाना बना रही थी। अचानक आग लगने से महिला भी चपेट में आ गई और धुएं से वह बेहोश होकर रसोई में ही गिर गई। घर से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और महिला को रसोई से बाहर निकाला। इतने में घर में रहने वाले दूसरे व्यक्ति राजू ने रसोई में पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घर के पास से गुजरते नगर काउंसिल के प्रधान जरनैल सिह माहल और उनके पीए कंवलप्रीत सिंह उर्फ राजा ने भी घर में एकत्र लोगों को देखकर भीतर जाकर आग बुझाई। सूचना मिलने पर एएसआई कुलविन्द्र सिंह के नेतृृत्व में टीम मौके पर पहुंची। महिला की गंभीर हालत को देखतेे उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
07जीडीआर2- घटनास्थल पर आग बुझाने के बाद जायजा लेते नगर काउंसिल के प्रधान जरनैल सिंह माहल
07जीडीआर3-अचेत अवस्था में पड़ी लीला देवी