लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल गुरदासपुर प्रथम
लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में बैडमिंटन मुकाबले आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
स्थानीय लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में आईसीएसई स्कूलों के जोनल स्तरीय बैडमिंटन मुकाबले जोनल इंचार्ज प्रिंसिपल सिस्टर लूसी के नेतृत्व में करवाए गए। इनमें करीब 15 स्कूलों की 30 टीमों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री सलविन्द्र सिंह समरा ने किया। उन्होंने बच्चों को खेलों की महत्ता से अवगत करवाया। उन्हें प्रिंसिपल सिस्टर लूसी ने सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।
कोच राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन मुकाबलों के जूनियर लड़कियों के वर्ग में लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल गुरदासपुर प्रथम, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल धारीवाल दूसरे और बेरिंग स्कूल बटाला तृतीय रहा। इस तरह लड़कियों के वर्ग में क्राइस्ट का किंग कान्वेंट स्कूल प्रथम, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल दीनानगर दूसरे और क्राइस्ट का किंग कान्वेंट स्कूल सुजानपुर तृतीय रहा।
इस तरह लड़कियों के सीनियर वर्ग में क्राइस्ट का किंग कान्वेंट स्कूल सुजानपुर प्रथम, बेरिंग स्कूल बटाला द्वितीय और लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल गुरदासपुर तृतीय रहा। जोनल इंचार्ज प्रिंसिपल सिस्टर लूसी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सिस्टर दीपा मारिया, सिस्टर सानिया, पीटी गुरप्रीत सिंह, पीआरओ वरिन्द्र सहोता, मुनीश दुग्गल, नवदीप कौर, सुखविंदर कौर, भारती शर्मा, मालती डेविड और रवनीत कौर भी मौजूद थीं।
07जीडीआर4-मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी सलविन्द्र सिंह समरा को सम्मानित करते प्रिंसीपल सिस्टर लूसी व अन्य,विजेता बच्चें प्रबंधकों के साथ।