फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट की रैंकिंग में हुआ सुधार, देश में 193वें व सूबे में 9वें नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे में सुधरी पठानकोट की रैंकिंग
विज्ञापन

देश में 193वें और सूबे में 9वें नंबर पर, एप से साख बचाने में लगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में शहर पठानकोट की रैंकिंग में सुधार आया है। हालांकि अभी भी रैंकिंग पिछले वर्ष के सर्वेक्षण से काफी पीछे है। सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद नगर निगम की आखिरी उम्मीद स्वच्छता एप से थी और सर्वेक्षण के अंतिम दौर में निगम ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर स्वच्छता मोबाइल एप पर पूरा ध्यान केंद्रित कर भी दिया और नतीजतन शहर की रैंकिंग में सुधार हुआ है। शहर फिलहाल देश में 193वें और सूबे में 9वें नंबर पर आ गया है।
पठानकोट को पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर में 188वां और सूबे में चौथा स्थान मिला था। इसको लेकर निगम ने खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण के मध्य में ही पठानकोट की रैंकिंग देशभर में 204 व सूबे में 12 हो गई थी। रैंकिंग गिरने का कारण ओपन डंप, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट न होना आदि था। निगम ने सर्वेक्षण के अंतिम दौर पर ध्यान केंद्रित कर दिया। यह अंतिम दौर स्वच्छता मोबईल एप की है। इसमें केंद्र सरकार यह देखेगी कि शहर में स्वच्छता एप के साथ कितने लोग जुड़े हैं और यह कितनी कारगर साबित हो रही है। मंगलवार को पठानकोट की रैंकिंग देशभर में 193 और सूबे में 9वें नंबर पर आ गई है। हालंाकि पिछली बार के मुकाबले अभी भी शहर पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर काम होना भी जरूरी : विधायक
विधायक अमित विज का कहना है कि एप के लिए लोगों को जागरूक करना अच्छी बात है। साथ ही जमीनी स्तर पर काम भी करना चाहिए। शहर को साफ और समस्या रहित बनाने के लिए नगर निगम की कार्यशैली में बड़े बदलाव की जरूरत है। इसके लिए निगम अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें