फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ट्रक यूनियनों पर कब्जा, कांग्रेस सरकार की उपलब्धी’

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने जताया रोष
विज्ञापन

‘ट्रक यूनियनों पर कब्जा, कांग्रेस सरकार की उपलब्धि’
पठानकोट।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेसवार्ता का आयोजन पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुवाई में किया गया। इसमें मौजूदा कांग्रेस सरकार के दस महीने के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए गए। भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर धक्केशाही और अवैध काम करने के आरोप लगाये। पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की सूची में कुछ नहीं है। ट्रक यूनियनों पर कब्जा, माइनिंग माफिया को बढ़ावा, झूठे पर्चे आदि ही कांग्रेस की उपलब्धियां हैं। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि 16 जनवरी को कांग्रेस के दस महीने का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर डीसी नीलिमा को कांग्रेस के खिलाफ मांग पत्र सौंपा जाएगा और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान जिलाप्रधान अनिल रामपाल, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, मेयर अनिल वासुदेवा, विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन महाजन आदि भाजपाई भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा व जिला प्रधान अनिल रामपाल ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हासिल की। दस महीने से ज्यादा के अपने कार्यकाल में सरकार ने सूबे में कोई काम नहीं किया। सूबे में रेत माफिया को नकेल डालने की बजाय उसे बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कारण रेत-बजरी के दाम डेढ़ गुना बढ़ चुके हैं। किसानों की आत्महत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार किसानों के लिए जो थोड़ी बहुत भलाई स्कीम लाई है। उसमें भी कांग्रेसी नेता भाई-भतीजावाद कर रहे हैं। इस कारण असली लाभार्थियों को स्कीमों का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के दस महीने के कार्यकाल में कोई भी काम नहीं हुआ है। पिछली सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को भी मौजूदा सरकार ने जांच के नाम पर रुकवा दिया है। इसके कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद डीसी को मांग पत्र सरकार के खिलाफ सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें