फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रुपए देने की प्रधानमंत्री की बात को पंजाब प्रधान मलिक ने बताया गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कभी नहीं की 15 लाख रुपये देने की बात : मलिक
विज्ञापन

गुरदासपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रधान ने कहा, मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाकर लंबित मांग पूरी की
मोदी के गुरदासपुर फेरी में अकाली दल भी करेगा सहयोग, सभी अकाली-भाजपा नेता-वर्कर होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी किसी से नहीं कहा कि 15 लाख रुपये बैंक खातों में आएंगे। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा था कि काला धन आने से इतना पैसा होगा कि सबके खातों में 15-15 लाख रुपये जमा हो सकेंगे। मोदी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। जब उन्हें कहा गया कि इस मामले में प्रधानमंत्री के बयान की रिकार्डिंग हैं तो वह बात को टाल गए। मलिक गुरदासपुर में तीन जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन जनवरी की रैली में पंजाब के भाजपा वर्कर शामिल होंगे। इस रैली में अकाली दल भी पूरी तरह सहयोग करेगा और सभी अकाली नेता रैली में शिरकत करेंगे। रैली गुरदासपुर के पुडा मैदान में आयोजित की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इस दौरे को 2019 चुनाव के चलते न देखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर की सिखों की वर्षों से लंबित मांग को पूरा किया। मोदी सरकार ने लंगर से जीएसटी हटाया। मलिक ने कहा कि कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर झूठ बोला। 1984 के दंगों में कांग्रेस का हाथ था। उन्होंने मांग की कि 1984 के दंगों के संबंध में तत्कालीन कांग्रेसी नेतृत्व की जांच करवाई जानी चाहिए। इस अवसर पर राकेश राठौर महासचिव पंजाब, बाल किशन मित्तल जिलाध्यक्ष भाजपा, राजेश शर्मा व अरुण बिट्टा महासचिव गुरदासपुर, राकेश ज्योति, रजिन्द्र बिट्टा पंजाब कार्यकारिणी सदस्य, विकास गुप्ता व जतिन्द्र परदेसी उपाध्यक्ष और मुकेश शर्मा जिला मीडिया इंचार्ज गुरदासपुर उपस्थित थे।




22जीडीआर2- प्रैस को संबोधित करते हुए श्वेत मलिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें