फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख संगठनों ने फूंका बादल परिवार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख संगठनों ने फूंका बादल परिवार का पुतला
विज्ञापन

कहा, बरगाड़ी कांड की कमीशन रिपोर्ट के बाद कटघरे में बादल परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अड्डा मलिकपुर में पठानकोट के सिख संगठनों की ओर शिअद बादल का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। इसमें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, सत्कार कमेटी पठानकोट, दल खालसा, किसान विंग पंजाब की ओर से सांझे तौर पर सुखबीर बादल, प्रकाश सिंह बादल और मजीठिया का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सीनियर उपप्रधान करतार सिंह, सत्कार कमेटी के मेंबर जोगा सिंह मियानी, किसान विंग के प्रधान केवल सिंह कंग और रोहन ने बताया कि पिछली सरकार अकाली-भाजपा गठबंधन के समय के दौरान बरगाड़ी में हुई बेअदबी के समय में अकाली-भाजपा गठबंधन की ओर से कोई भी ठोस कार्रवाई ना होने के कारण सिख संगत में काफी रोष है। इसके चलते लोग अब सड़कों पर उतर कर अकाली नेताओं के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए धार्मिक राजनीति खेल रहे हैं। बादल परिवार की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवाने का जो खुलासा कमीशन रिपोर्ट में हुआ है उसको लेकर बादल परिवार कटघरे में खड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन सरकार की ओर से बेअदबी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बनती कार्रवाई ना की गई तो सिख संगठन सड़कों पर उतरकर कैप्टन सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


फोटो:-5-सिख संगठनों ने मलिकपुर में पहले रोष जताया फिर पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें