आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग
गुरदासपुर। जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन पंजाब जिला गुरदासपुर की मीटिंग स्थानीय फिश पार्क में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह झोर की अध्यक्षता में हुई जिसकी कार्रवाई फेडरेशन के महासचिव इंजीनियर प्रीतम सिंह ने चलाई। बैठक में सरकार से जनरल वर्ग की भलाई के लिए अलग भलाई विभाग के गठन की मांग की गई। समूह सदस्यों ने पंजाब सरकार से मांग की कि गरीब लोगों को मिलने वाली सुविधाएं जाति की उपेक्षा आर्थिक आधार पर उपलब्ध करवाई जाए। फैडरेशन द्वारा मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय संवैधानिक बैंच के जरिये 19 अक्तूबर 2006 एम नागराज बनाम यूनियन आफ इंडिया के निर्णय को पंजाब में तुरंत लागू किया जाए। इस अवसर पर आरक्षण मुद्दे से संबंधित विभिन्न अदालतों में चल रहे कोर्ट केसों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर इंजीनियर बृज भूषण गुप्ता, विकास शिंगारी, यशपाल कौशल, प्रीतम सिंह गोराया, इंजीनियर जतिंद्र भाटिया, बलदेव सिंह चाहल, सृष्टि पाल, हरचरण सिंह, सुखजीत सिंह चाहल, अशोक शर्मा, धीरज महाजन, इंजीनियर शक्ति चोपड़ा, शिव शंकर शर्मा, विपन कुमार उपस्थित थे।