फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि गुरदासपुर के माधव व वैभव पंजाब रणजी ट्राफी कैम्प और आदित्य पंजाब अंडर 19 के कैम्प में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधव व वैभव का पंजाब रणजी ट्राफी कैंप में चयन
विज्ञापन

आदित्य पंजाब अंडर-19 के कैंप में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिले के तीन खिलाड़ी माधव सिंह पठानिया, वैभव सैनी पंजाब रणजी ट्राफी कैंप व आदित्य नारायण मेहता पंजाब का चयन अंडर 19 क्रिकेट कैंप के लिए किया गया है।
गुरदासपुर किक्रेट संघ के मुख्य सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि पंजाब क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित माइनर डिस्ट्रिक्ट अंतर जिला अंडर-23 व कटोच ट्राफी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की बदौलतमाधव सिंह पठानिया व वैभव सैनी को पंजाब रणजी ट्राफी व अंडर-23 के संभावित खिलाड़ियाें में चयन कर लिया गया है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर ही पंजाब अंडर-23 और रणजी ट्राफी टीम के खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अंडर-19 माइनर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आदित्य नारायण मेहता को पंजाब अंडर-19 टीम के कैंप में शामिल कर लिया गया है। यह पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में 8 जुलाई से शुरू हो चुका है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर ही पंजाब अंडर-19 टीम का चयन होगा। यह बीसीसीआई की ओर से आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

फोटो 15जीडीआर5- चय नित वैभव सैनी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें