फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वर्गीय विनोद खन्ना जी’ की याद में ‘विनोद खन्ना उत्सव’ का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद खन्ना ने लोगों में छोड़ी अपनी छाप: बदनौर
विज्ञापन

विनोद खन्ना उत्सव’ में पेश किए गए उनकी फिल्मों की गीत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
स्वर्गीय विनोद खन्ना की याद में ‘विनोद खन्ना उत्सव’ का आयोजन उनकी पत्नी कविता खन्ना के नेतृत्व में एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गवर्नर वीपी सिंह बदनौर और बतौर विशेष अतिथि भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुंबई से आए कलाकारों व आर्ट आफ लिविंग के प्रयोजकों ने विनोद खन्ना की जिंदगी के बारे में बताया। कलाकारों ने उनकी फिल्मों के गीत ‘जिंदगी तो बेवफा है, एक दिन ठुकराऐगी’ ‘रोते हुए आते है सब, हंसता हुआ जो जाएगा, वो मुकद्दर का सिंकदर, जानेमन कहलाएगा’ ‘तुम देना साथ मेरा ओ साथिया’ दीन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बदनौर ने कहा विनोद खन्ना जएक महान शख्सियत थे। एक सुपर स्टार होने के बावजूद भी उनमें बिल्कुल भी अहंकार नहीं था, वह हमेशा आम लोगों में रहना पसंद करते थे। वह हमेशा गुरदासपुर लोकसभा हलके के लिए लोगों के विकास के लिए चिंतित रहते थे और उनकी हर समस्या को बड़े ही प्यार से सुनते थे। मलिक ने कहा विनोद खन्ना के नाम से हमेशा अमर रहेगा। वह भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिय सांसद थे। उन्होंने लोगों के विकास की बात की और मानवता की सेवा को ही अपना एकमात्र लक्ष्य बनाया।
विज्ञापन

कविता खन्ना ने उनके साथ बिताऐ सुनहरे पलों को याद किया और वह भावुक होकर अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आना था। किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। मुख्यमंत्री का संदेश डीसी नीलिमा ने पढ़ा। इस अवसर पर एडीसी केजे सिंह, एसएसपी विवेकशील सोनी, विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा देवी, भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौड, भाजपा जिला प्रधान,अनिल रामपाल, मेयर अनिल वासुदेवा, समरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, डॉ. केडी सिंह, नरेंद्र परमार, एसके पुंज, तृप्ता पुंज, पार्षद सतीश महाजन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें