किसानों को सहायक धंधे अपनाने के लिए किया प्रेरित
पंजाब एग्रीकल्चर यूूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र में लगाया किसान मेला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंजाब एग्रीकल्चर यूूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र गुरदासपुर में किसान मेला लगाया गया। इसमें खेतीबाड़ी विभाग के निर्देशक डॉ. जसबीर सिंह बैंस बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। वहीं यूनिवर्सिटी के प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य अमरदीप सिंह चीमा विशेष तौर पर पहुंचे। मेले का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के निर्देशक डॉ. नवतेज सिंह बैंस ने किया। इसमें किसानाें ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। मेले का उद्देश्य आओ खेती खर्च कम करे, अधिक पानी खाद में न डाले था।
डॉ. जसबीर सिंह बैंस ने कहा कि सूबे में 138 में से 105 ब्लॉकों में काफी नीचा गिर चुका जल स्तर चिंता का विषय है। हमें किसानी व्यवसाय को मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार संयुक्त माडल विकसित करने चाहिए। इनमें मछली पालन, फल, सब्जियों की काश्त और दाल की काश्त को तरजीह देनी पड़ेगी। डॉ. बैंस ने जमीन में लघु तत्वों की कमी को भी पूरी करने की अपील की।
डा. नवतेज सिंह बैंस ने कहा कि इस मेले सेकिसानों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने किसानोें को आर्थिक तौर पर किसानी व्यवसाय को ओर मजबूत करने के लिए अपील की। उन्होंने यूनिवर्सिटी की ओर से नई की गई सिफारिशों और किस्मों संबंधी भी किसानों को अवगत करवाया। यूनिवर्सिटी के निर्देशक पसार शिक्षा डॉ. जसकरण सिंह ने कहा कि किसानों तक सूचना पहुंचाने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से कई तरह के प्रयास किए जाते हैं।
14जीडीआर14-किसान मेले में लगे स्टालो का निरीक्षण करते हुए मुख्यातिथि व अन्य ।
14जीडीआर15 किसान मेले को संबोधित करते हुए वक्ता।