फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध काल ट्रेस होने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

बीएसएफ ने इलाका सीलकर पुलिस के साथ की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूोर
गुरदासपुर ।
कलानौर के गांव बरीला में शुक्रवार को संदिग्धों की काल ट्रेस होने व गणतंत्र दिवस नजदीक होने के चलते बीएसएफ व पुलिस ने इलाके को सील कर सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न गांवों व तिब्बड़ी छावनी के आसपास सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की भी चेकिंग की गई। जिला गुरदासपुर से ही घुसपैठ करके पाकिस्तानी आतंकवादियों ने दीनानगर पुलिस थाने और पठानकोट एयरबेस कैंपस पर आतंकी हमला किया था। इसके चलत गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस टीमों ने कलानौर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। थाना कलानौर के अधीन पड़ते गांव बरीला कलां, रुड़ियाना, अगवान आदि में पुलिस ने चौकसी बरती और नाकाबंदी की।आईजी एसपीएस परमार, डीआईजी बार्डर रेंज एके मित्तल, एसएसपी एचएस भुल्लर ने खुद नाके चेक किए। इसी तरह पंजाब पुलिस व अन्य एजेंसियों की ओर से शुक्रवार रात से लेकर शनिवार देर शाम तक तिब्बड़ी कैंट के साथ लगते गांवों और गुज्जरों के डेरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अलावा एसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में प्रमुख सड़कों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इस संबंध में एसएसपी एचएस भुल्लर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना थी कि इस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति हो सकते है। इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट है और सीमावर्ती क्षेत्र में पूरी तरह से चौकस है और नाकाबंदी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें