फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को लेकर हाई अर्ल्ट, पठानकोट कैंट स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पठानकोट।
15 अगस्त पर फिरोजपुर डिवीजन के स्टेशनों को बम से उड़ाने की डीआरएम ऑफिस में मिली धमकी के बाद पठानकोट कैंट स्टेशन पर जीआरपी एसएचओ पलविंद्र सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन जाने वाली 50 के करीब ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की।
विज्ञापन

इसके अलावा जीआरपी अधिकारियों ने एंटी सेबोटेज दस्ते व डॉग स्कवॉयड के साथ मिलकर रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों के सामान व स्टेशन के हर कोने की गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान एसएचओ पलविन्द्र सिंह ने यात्रियों से आह्वान किया कि वह यात्रा के दौरान पूरी तरह चौकन्ने रहें। इस समय अमरनाथ यात्रा चल रही हैं। इसके चलते रेलगाड़ियों में यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए उनके द्वारा स्टेशन पर प्रतिदिन निरीक्षण करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा टैक्सी चालकों, कुलियों व वेंडरों को जागरूक किया गया। किसी भी तरह का संदेह होने पर पुलिस को तुरंत सूचित किया जाए। मौके पर एएसआई अनिल कुमार व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो:-1-कैंट स्टेशन पर सामान की चैकिंग करते जीआरपी जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें