फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई.पोज मशीन द्वारा डिप्पुओं से अनाज का वितरण होगा आसान व पारदर्शी -जिलाधीश विपुल उज्जवल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई पोज मशीन ने अनाज का वितरण होगा पारदर्शी
विज्ञापन

जिले के समूह डिपो होल्डरों में ई पोज मशीन से वितरित किया जा रहा है अनाज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिलाधीश विपुल उज्जवल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए भेजा जाने वाला अनाज सही व आसान ढंग से लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्मार्ट कार्ड स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत जिला भर में अनाज डिपो पर ई.पोज मशीन से जरूरतमंद लोगों को अनाज वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधीश ने बताया कि कुछ डिपो होल्डरों द्वारा अनाज के वितरण दौरान अनाज का गलत ढंग से वितरण कर दिया जाता है और जरूरतमंद लोगों तक इस स्कीम का लाभ नहीं पहुंचता था। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने डिजिटलाइजेशन करते हुए सभी कार्ड, आधार कार्ड के साथ लिंक कर दिए है और अब अपने आधार कार्ड द्वारा अपने फिंगर प्रिंट से ई.पोज मशीन से अनाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का उद्घाटन विगत दिनों कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने किया था। उन्होंने बताया कि जिले में 1144 डिपो होल्डर हैं, जिनमें अब ई.पोज मशीन द्वारा अनाज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को दी जा रही इस सुविधा को जिला प्रशासन द्वारा सही ढंग से पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, जो अनाज के वितरण को सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद को अनाज लेने संबंधी मुश्किल होती है तो वह संबंधित विभाग के अधिकारियों या संबंधित क्षेत्र के एसडीएम तक पहुंच कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन सरकार द्वारा चलाई जा रही समूह स्कीमों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें