फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाईल तलाशी अभियान के तहत स्कूल बैग से निकली एयर पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में बच्चे के बैग से निकली एयर पिस्टल
विज्ञापन

गुरदासपुर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर में एक बच्चे के स्कूल बैग से एयर पिस्टल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्चे को छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल जसकरण सिंह काहलों ने बताया है कि स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर पाबंदी है। तलाशी अभियान के तहत 11वीं व 12वीं कक्षा में जांच की गई। अध्यापिका ने 4-5 विद्यार्थियों को अलग टोली में बातें करते देखा। मोबाइल होने का संदेह होने पर अध्यापिका ने एक विद्यार्थी के स्कूल बैग की तलाशी ली। बैग से एयर पिस्टल मिली। इस पर अध्यापिका ने पिसिपल को यह बात बताई। पुलिस को स्कूल में एयर पिस्टल बरामद होने बारे पता चलने पर वह 4 विद्यार्थियों को थाने ले गई। थाना दीनानगर प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया एयर पिस्टल बच्चे के चाचा की है। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह फोटो खिंचाने और दोस्तों के दिखाने के लिए लाया था। कानून के अनुसार कोई मामला नहीं बनता है। अभिभावकों को चेतावनी देकर बच्चे को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें