फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश पहलवान ने बड़ी माली पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश पहलवान ने बड़ी माली पर किया कब्जा
विज्ञापन

पीर बाबा लखदाता की दरगार पर 20वें वार्षिक छिंज मेले का आयोजन
पठानकोट
जंडवाल स्थित गांव बघार में पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर 20वें वार्षिक छिंज मेले का आयोजन प्रेम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच रघुवीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। मेले में पंजाब व हिमाचल के पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रेम सिंह ने बताया कि 19 वर्षों से पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर छिंज मेले का अयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान पहलवानों ने भी जौहर दिखाया। इसमें बड़ी माली का मुकाबला सुरेश पहलवान व जानी पहलवान के मध्य हुआ। काफी देर तक पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। इसमें सुरेश पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा कर लिया। वहीं छोटी माली का मुकाबला विक्रम व अनुज के मध्य खेला गया। इसमें जिसमें विक्रम विजयी रहा और उसे 3100 रूपये की नकद राशि के साथ कई उपहार भी भेंट किए गए। इसके साथ कई और छोटे पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। प्रेम सिंह ने बताया कि पीर बाबा लखदाता की दरगाह में हर वर्ष छिंज मेले के साथ-साथ अगले दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। मौके पर सांवर सिंह, लाव सिंह, सुभाष सिंह, शेर सिंह, दिनेश कुमार, गौरव, चेतन, दिवेश, दीपक, उमेश, अशोक कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो 7 सुरेश पहलवान को सम्मानित करते हुए।
फोटो 7ए, पहलवानी में अपना जौहर दिखाते हुए पहलवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें