आंगनबाड़ी वर्करों ने किया सरकार का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन ने मंगलवार को सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक पर पुतला फूंककर प्रदेश और केंद्र सरकार का विरोध किया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान कुलमीत कौर ने की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को सीएम पंजाब के नाम पर मांगपत्र भी सौंपा। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्परों का कहना था कि पंजाब व केंद्र सरकार उनके मानभत्तेें में बढ़ोतरी नहीं कर रही है। उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष कुलमीत कौर और अन्य प्रवक्ताओं ने कहा कि पंजाब के वर्करों और हेल्परों को दिल्ली सरकार की तरह आंगनबाड़ी वर्करों को 10 हजार और हेल्पर को 5 हजार रुपये मानभत्ता देना चाहिए। इसके अलावा उनकी मांग है कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल किए बच्चों को आंगनबाड़ी सेंटरों में वापस भेजा जाए। वर्करों और हेेल्परों को लाभ देने वाले बिलों को पास किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर रंजीत कौर, हरजीत कौर, शरणजीत कौर, जतिंदर कौर, सुरजीत कौर, गुुुरशरण कौर, बलविंदर कौर मौजूद थीं।
फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में प्रदर्शन करती हुई आंगनबाढ़ी वर्कर औैर हेल्पर।