भगवान शिव का मंगलाभिषेक कर मनाई शिवरात्रि
पठानकोट। राष्ट्रीय हिंदू सेना की ओर से मामून स्थित बाबा श्री भैरों नाथ मंदिर में भगवान शिव के महाशिवरात्रि पर्व पर महंत श्री पूनमनाथ की अध्यक्षता में मंगल अभिषेक किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू विशेष रूप से मंदिर में पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जल अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर की ओर से शिवभक्तों को प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर जिला सचिव श्रवण, नवजोत, सुशील बिल्ला, संजय मेहरा, शम्मी कुमार, विक्की शर्मा, हरीश हन्नी, राहुल शर्मा, सन्नी कुमार, तन्नू कुमार, चेतन शर्मा राकेश शर्मा, कैलाश कुमार और बलविंदर बिल्ला भी मौजूद थे।
फोटो -5- पठानकोट में भगवान शिव का मंगलाभिषेक करते हिंदू सेना सदस्य।