फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पर चौकसी, कहीं पर ठूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की निगहबानी
विज्ञापन

जम्मू के सुंजवां में सेना कैंप पर आतंकी हमले के बाद पुलिस सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जम्मू के सुंजवां में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जम्मू से आने वाली हर गाड़ी पर पुलिस ने नजर जमा रखी है। जम्मू से हर आने जाने वाली गाड़ी को चेक किया जा रहा है। नाकों पर पुलिस मुलाजिमों को सतर्क कर दिया गया है।
पठानकोट के सिंबल चौंक, सियाली रोड़, पंगोली चौंक, माधोपुर और काठ का पुल पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वहीं पठानकोट के माधोपुर और कथलौर दो ऐसे रास्ते हैं, जहां से जम्मू से आने वाली गाड़ी पंजाब में दाखिल होती है। इन दोनों जगह पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हर आने जाने वाली गाड़ी की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी विवकेशील सोनी ने बताया कि इंटर स्टेट नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जम्मू से हर आने जाने वाली गाड़ी को चेक किया जा रहा है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर के हर चौक, नाकों पर सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस की ओर से हर स्थान पर कड़े व पुख्ता प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें