फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से भी ज्यादा घातक है जातिगत आधार आरक्षण-महेंद्र सिंह तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिगत आरक्षण कैंसर से घातक: तंवर
विज्ञापन

गुरदासपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आरक्षण के विरोध मे कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक निकाली जा रही राष्ट्र व्यापी गौरव चेतना यात्रा का दीनानगर पहुंचने पर राजपूत महासभा पंजाब के अध्यक्ष ठाकुर दविंदर दर्शी, उपाध्यक्ष कुंवर रविंदर विक्की व बिट्टा काटल, पठानकोट के जिलाध्यक्ष ठाकुर साहिब सिंह साबा, गुरदासपुर के अध्यक्ष कुंवर संतोख सिंह, प्रधान ठाकुर बाबूराम ने स्वागत किया।
राजपूत युवा रथयात्रा को घरोटा मोड़ से मोटरसाइकिलों के काफिले के रुप में भारत माता की जय, महाराणा प्रताप अमर रहे का जयघोष करते हुए ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल ले गए। यहां छात्रों ने बैंड की धुन पर रथयात्रा का स्वागत किया। यहां प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में यात्रा के संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जातिगत आरक्षण देश के लिए घातक है और देश के 75 फीसदी लोग इसके खिलाफ है। आरक्षण को बढ़ावा देने की प्रक्रिया से देश व समाज में विघटन पैदा हो गया है। इस अन्याय को बर्दाश्त करना अब कठिन हो गया है। जाति आधार पर आरक्षण कैंसर से भी ज्यादा घातक है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 18 नवंबर को दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर समाप्त होगी। 19 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में सम्मेलन होगा।ा इसके बाद राष्ट्रपति को आरक्षण के विरोध में ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रोंने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके हरिंदर पाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह चौहान अलीगढ़, सरिता सिंह , ठाकुर नर सिंह तेलंगाना, राणा हरिंदर सिंह, शिवम ठाकुर, प्रो. रविंदर सिंह, मास्टर सोमनाथ , डा. जोध सिंह चौहाना, कंवर दलजीत सिंह चौंता, सूबेदार शक्ति पठानिया, सूबेदार मेजर शाम सिंह, केशव ठाकुर, मनजीत पठानिया, अमित पठानिया, सरपंच सरवन सिंह, राज सिंह, पवन सिंह, अर्जुन सिंह, आकाश ठाकुर, राहुल मिन्हास मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें