फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में 12 दिवसीय सरस मेंले में पंजाबी के नामी गायक लोगों का करेंगे मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 मार्च से लगेगा 12 दिवसीय सरस मेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। देश के मशहूर सरस मेला दाना मंडी में 14 मार्च से 25 मार्च तक लगेगा। इसकी तैयारियां मुक्कमल कर ली गई है। इन तैयारियों का जायजा मंगलवार को डीसी गुरदासपुर विपुल उज्जवल ने लिया। उनके साथ एएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण भी थे। इस मौके पर डीसी विपुल उज्जवल ने बताया कि इस मेले में विभिन्न राज्यों से बड़ी गिनती में शिल्पकार पहुंच रहे हैं। जिनकी ओर से हाथ से तैयार की गई विभिन्न वस्तुएं, कलाकृतियों को नुमाइश लगाई जाएगी, जिसे आम लोग खरीद सकेंगे। वहीं इस मेले में पंजाब के नामी कलाकार लखविंदर वडाली, कुलविंदर बिल्ला, गुरलेज अख्तर के अलावा और भी मशहूर कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा दूसरे राज्यों के 268 लोक गायक और कलाकार भी इस सरस मेले में भाग लेंगे। इसके साथ ही दूसरे राज्यों का लोक नृत्य भी देखने को मिलेगा। सरस मेले के दौरान रोजाना सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक कलाकारों की ओर से अपनी पेशकारियां पेश की जाएंगी। इस मौके पर एसएसपी उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि पुलिस द्वारा मेले के दौरान पूरी मुश्तैदी बरती जाएगी। गौरतलब है कि सरस मेले में भाग लेने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए झूलों का खास प्रबंध किया गया है। सरस मेले की ग्राउंड में ऐसे झूले लगाए गए हैं जोकि आज से पहले शहर में पहले कभी नहीं लगे हैं।

फोटो- 12जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन-- बटाला के लगने वाले सरस मेले में लगे झूले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें