निजी कंपनी के कर्मी की करंट लगने से मौत
बटाला। गांव नया घनीएके में बिजली की तार की रिपेयर करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुखविंदर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार को गांव नया घनीए-के में बिजली की तार की रिपेयर का काम चल रहा था। अचानक सुखविंदर सिंह को अचानक करंट लग गया। इससे सुखविंदर सिंह बिजली के पोल से नीचे गिर गया। अन्य मुलाजिम उसे डेरा बाबा नानक के सीएचसी ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत डेरा बाबा नानक पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने के लिये मृतक के परिजनों और कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है।