फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में एएसआई के माथे में गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई के माथे में गोली लगने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। संदिग्ध हालत में एक एएसआई के माथे में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एएसआई तब अपनी सरकारी ड्यूटी पर था जब यह दुर्घटना हुई। मरने वाला पुलिस कर्मी थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के आधीन काला अफगाना पुलिस चौकी में तैनात था। जैसे ही पारिवारिक सदस्यों को सूचना मिली तो वह सभी पुलिस चौकी पहुंच गए और विलाप करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह ही एएसआई विजय कुमार निवासी गांव धारोवाली अपनी ड्यूटी के लिए पुलिस चौकी पहुंचा। पहुंचने के बाद एएसएआई अपनी एके-47 साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई जो उसके माथे पर लगी। पुलिस चौकी में फायर की आवाज सुनकर सभी कर्मी इकट्ठा हुए तो देखा कि एएसआई विजय कुमार के माथे पर गोली लगी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में तुरंत एएसआई विजय कुमार के घरवालों को सूचित किया गया। वहीं एएसआई की पत्नी नरेश कुमारी के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें