फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति ने रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज बनाने के लिए भूख हड़ताल
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति ने की नारेबाजी
ओवरब्रिज बनने तक प्रत्येक रविवार को भूख हड़ताल का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर-पठानकोट रोड स्थित क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति ने रविवार को भूख हड़ताल शुरू की। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरिंद्र मंहास, श्री सत्य साईं सेवा आर्गेनाइजेशन पंजाब के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रिंसिपल बलवीर सलारिया की अगुवाई में कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी भूख हड़ताल पर बैठे और रेलवे प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब पुलिस व जीआरपी की ओर से कर्मचारी व अधिकारी तैनात किए गए।
चेयरमैन सुरिंद्र मंहास व कोआर्डिनेटर बलवीर सलारिया ने कहा कि पिछले काफी वर्षों से सुजानपुर निवासी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे है। किसी भी राजनीतिक दल ने इस अहम समस्या के हल के लिए कुछ नहीं किया। इस पर जनता की इस समस्या के हल के लिए ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले भूख हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहाकि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। जम्मू रूट पर रोजाना 100 से अधिक ट्रेनें आती-जाती है। इससे यह फाटक 24 घंटों में 15-16 घंटे बंद रहता है। अक्सर फाटक बंद होने पर एक के बाद एक 4-5 गाड़ियां पास होती है। इस व्यक्ति को करीब एक घंटे फाटक पर ही गुजारने पड़ते हैं।
विज्ञापन

फाटक खुलने के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। रेलवे फाटक के पास दो बड़े स्कूल है। अक्सर स्कूल लगने व छुट्टी के समय फाटक बंद होता है। इससे बच्चे लेट हो जाते हैं। यह रास्ता पठानकोट आने-जाने का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने से सुजानपुर से पठानकोट की मात्र छह किलोमीटर दूरी तय करने म2 घंटे लग जाते हैं। वहीं इमरजेंसी में किसी मरीज को पठानकोट ले जाना पड़े तो फाटक बंद रहने से उसकी जान पर बन आती है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सांसद सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जनता से ओवरब्रिज बनाने का वादा किया था। रेल मंत्रालय से ब्रिज बनाने की मंजूरी मिल चुकी है । उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने तक हर रविवार को सुजानपुर की संस्थाएं फाटक के पास भूख हड़ताल करेंगी। इस मौके पर सुधा शर्मा, एडवोकेट ललित महाजन, कर्नल प्रभात सिंह, यशपाल, मंगल दास, जोगिन्द्र पाल, प्रिंसीपल त्रिभुवन सिंह, डा विजय शंभू, जोगिन्द्र सिंह, रोबिन बब्बर, शशि पाल, कैलाश चंद्र,बोनी गुप्ता, हरसिमरण, अजीत राज, राकेश सलगोत्रा, आरएन बसोत्रा, रमन पुरी, अधीर महाजन,मनोज कुमार, राणा, अशोक मेहरा, श्याम वर्की, टीआर ललोत्रा, सोनिया मंट्टू, अनिता राज,अंजू बाला, सोनिया कुमारी, नीलम कुमारी, राजन कुमार, सुनील कुमार, दिलावर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें