फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट कांग्रेस की गांधीगिरी, हाथ जोड़ बंद करवाई दुकाने, बंद सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का सही अर्थ भारतीय जुमला पार्टी : अनिल विज
विज्ञापन

पठानकोट में कांग्रेस की गांधीगिरी, हाथ जोड़ बंद करवाई दुकानें, बंद रहा सफल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बाकी जिलों के विपरीत गांधीगिरी से शहर के बाजार बंद कराए। हालांकि पठानकोट के लिए जिला के तीनों बड़े व्यापारी संगठनों का समर्थन था, उसके बावजूद कांग्रेस जिला प्रधान अनिल विज स्कूटी पर सुबह 9 बजे अपने पाषर्दों सहित निकले और दुकानदारों को हाथ जोड़ दुकानें बंद करने की अपील की। वहीं विधायक अमित भी हर चौक चौराहों पर दुकानें बंद कर बैठे दुकानदारों के आगे हाथ जोड़ते नजर आए। अनिल विज ने कहा कि भाजपा का सही अर्थ भारतीय जुमला पार्टी है, जुमलों से देश तो दुखी है ही, अपितु भाजपाई खुद दुखी हैं। हालांकि सुजानपुर, नरोट जैमल सिंह और माधोपुर में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के पुतले जलाए, लेकिन पठानकोट कांग्रेस ने न तो कोई पुतला जलाया और न ही किसी वर्कर को नारेबाजी करने दी। विधायक और जिलाध्यक्ष ने बंद दुकानों के बाहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ चाय की चुस्कियां लीं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास महाजन बंटी, पीपीसीसी सचिव विभूति शर्मा, राकेश बबली, राजकुमार काका, मिंटू पहलवान, व्यापार मंडल से भारत महाजन, वेद प्रकाश, एलआर सोढी, एसएस बावा, राजेश पुरी व अन्य उपस्थित रहे।

फोटो:-1-बंद बाजार में बैठ दुकानदारों से चर्चा करते जिलाध्यक्ष और विधायक, स्कूटी पर दुकानें बंद करवाने जाते जिला प्रधान अनिल विज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें