गांधी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका
बटाला। पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढ़ती जा रही कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का बटाला में खासा असर देखने में मिला। शहर के अंदर वाले भागों में ही बंद का ज्यादा असर देखने का मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी सेखड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मोदी सरकार ने लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस अवसर पर सिटी कांग्रेस प्रधान स्वर्ण मुड, पूर्व सिटी प्रधान कस्तूरी लाल सेठ, हमिंदर सिंह सैंडी, अजय महाजन, रविंदर सोनी, रमेश वर्मा, अशोक लूथरा, शक्ति महाजन, रमन नय्यर, बंटी अरोड़ा, देहाती प्रधान मनजीत सिंह, सविंदर सिंह भागोवालिया, पार्षद सुनील सरीन, डिक्की बल और अरविंद सेखड़ी, गुरमीत सिंह बंटी मौजूद थे।
फोटो- 10जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस नेता।