फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाड़की इलाके के लोगों ने अपने नौजवानों को खेलों के साथ जोड़ने का सफल प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे नशे से नहीं खेलों से जुड़ें, इसलिए लिया ‘संकल्प’
विज्ञापन

रियाड़की इलाके के लोगों ने अपने नौजवानों को खेलों के साथ जोड़ने के लिए बनाई संस्था
हरचोवाल के लोगों ने निजी प्रयास से खेल का मैदान तैयार कर नौजवानों को हॉकी से जोड़ा
आज भी 100 से अधिक नौजवान हाकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं
आर. रघुवंशी।
बटाला। रियाड़की के केंद्र गांव हरचोवाल के लोगों ने अपने नौजवानों को नशे से बचाने के लिए खेलों के साथ जोड़ने का प्रयास किया हैै। उनकी इस कोशिश से आज 100 से अधिक युवा रोजाना सुबह और शाम गांव में बने हाकी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास कर रहें हैं।
बटाला का गांव हरचोवाल वह इलाका है, जहां के लोगों ने तीन साल पहले एक समाज सेवी संस्था (संकल्प) का गठन किया था और यह निश्चय किया था कि वह क्षेत्र के नौजवानों को नशे में डूबने से बचाने के लिए उनको खेल से जोडे़ंगे। इस संस्था के जरिये लोगों के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरचोवाल के खेल के मैदान पर करीब 15 लाख रुपये की राशि निजी तौर पर खर्च कर इस स्कूल के मैदान को हाकी के खेल के लिए खेलने योग्य बनाया और युवाओं को हाकी खेलने के लिए प्रेरित किया। 2016 में संकल्प संस्था ने बाबा फतेह सिंह हाकी अकादमी का गठन करके 15 युवकों को हरचोवाल के खेल मैदान में हाकी का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था। इसका नतीजा यह रहा आज इस क्षेत्र के करीब 8 गांवों के 100 से अधिक युवा सुबह-शाम हॉकी का अभ्यास करते हैं। गांव के लोगों का संकल्प तब और पक्का हो गया जब पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सरकार की तरफ से हरचोवाल के इस खेल के मैदान को विकसित करने के लिए 15 लाख की ग्रांट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प संस्था के अध्यक्ष गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनके हरचोवाल के खेल के मैदान में 8 साल के बच्चों से लेकर 22 साल तक के युवा हाकी की ट्रेनिंग ले रहें हैं। नौजवानों को हाकी की ट्रेनिंग पंजाब पुलिस के एएसआई रंजोध सिंह औैर हरप्रीत सिंह द्वारा सुबह-शाम 2-2 घंटे देते हैं। संस्था के प्रयास की बदौलत बच्चों में हाकी के प्रति इतना उत्साह है कि जहां से प्रशिक्षण लेकर कई बच्चे देश की प्रसिद्ध हाकी अकादमियों में खेलने लगे हैं। भविष्य में इस इलाके की भारतीय हाकी में बहुमूल्य देन होगी। उन्होंने नौजवानों से अपील की है कि खेलों के साथ जुड़ने औैर सख्त मेहनत करते हुए अपने माता-पिता औैर देश का नाम रोशन करें।

फोटो- 28जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांव हरचोवाल के स्टेडियम में नन्हें मुन्ने खिलाड़ी हाकी का अभ्यास करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें