फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवेयर एसोसिएशन पठानकोट ने वार्षिक जनरल हाउस की बैठक का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटवियर दुकानें 21 से तीन दिन बंद रहेंगी
विज्ञापन

फुटवियर एसोसिएशन की वार्षिक जनरल हाउस बैठक में फैसला
कारोबारियों की समस्या का एसोसिएशन कराएगी समाधान: अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट
फुटवियर एसोसिएशन पठानकोट की ओर से अध्यक्ष अजय सोनी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में वार्षिक जनरल हाउस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही गर्मियों के चलते 21 से 23 तक जिले की सभी फुटवियर दुकानें बंद रखने का एलान किया है।
विशेष तौर पहुंचे मुनीष महाजन ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। कोषाध्यक्ष राजीव सूरी ने एसोसिएशन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। फुटवियर कारोबारियों को पेश आ रही समस्याओं को सुना गयाऔरा उनके समाधान पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन रामपाल विक्की ने कहा कि फुटवियर कारोबारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उसका समाधान करवाने के उद्देश्य से इस एसोसिएशन का गठन किया गया था। अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि फुटवियर कारोबार से जुड़े सदस्यों की समस्याओं को एसोसिएशन पहल के आधार पर हल करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगियाल फुटवियर कारोबारियों को भी एसोसिएशन के साथ जोड़ा गया। जुगियाल फुटवियर के अध्यक्ष राजकुमार का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 21, 22 व 23 जून को गर्मियों की छुट्टियों के चलते फुटवियर की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवसर पर जिला कनवीनर प्रवीण महाजन, महासचिव भीषण महाजन, सीनियर उपाध्यक्ष गौरव महाजन, कोषाध्यक्ष राजीव सूरी, सचिव पारस महाजन, पीआओ राहुल वर्मा, राकेश सहगल, वीरबन कोहली, प्रेम चोपड़ा, कमल महाजन, अभय महाजन, पंकज महाजन, केवल कृष्ण, अनिल महाजन, सुशील अरोड़ा, पंकज अबरोल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें