दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ कैंडल मार्च
बटाला। देश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध और पीड़ितों को इंसाफ देने की मांग को लेकर सरूपवाली में भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई गुरप्रीत सिंह, शमशेर सिंह नवां पिंड, गुरदयाल सिंह, बलविंदर कौर और सुखपाल कौर ने की।
इस मौके पर सूबा कमेटी के सदस्य शमशेर सिंह नवांपिंड ने कहा कि यूपी के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे देशवासियों को शर्मसार किया हैै। पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने की बजाय कुछ संगठन आरोपियों के पक्ष में पूरा जोर लगा रहे है। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उक्त नेताओं ने सरकार से मांग की है कि बलात्कार के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर रमेश कुमार, परमजीत कौर, निर्मल कौर, गुरनाम सिंह, कमलेश, पूनम, ममता, भिंदर कौर, कुलविंदर कौर और पूजा हाजिर थीं।