फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
विज्ञापन

दीनानगर (गुरदासपुर)। दीनानगर बाईपास पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बुधवार रात मनोहर सिंह (60) वासी डीडा सैनियां अपने पुत्र परविंदर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लेकर शुगर मिल पनियाड़ जा रहा था। उनके ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते मनोहर सिंह नीचे गिर पड़ा और गंभीर घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक मोहन लाल जोकि यूपी के मथुरा का रहने वाला है के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें