बारिश से बढ़ी ठंडक, किसानों के चेहरे खिले
गोभी और गन्ने की फसल पर हो सकता है बुरा असर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर में सोमवार सुबह से हो रही बारिश ने काफी ठंडक बढ़ा दी है। ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, वहीं कृषि जानकारों के अनुसार बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। सिर्फ कुछ फसलों को छोड़कर बाकी सब फसलों को बारिश का फायदा मिलेगा। इससे किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि बारिश से गेहूं की बंपर फसल होने की उम्मीद है। इससे एक ओर तो जमीन के अंदर का पानी इस्तेमाल होने से बच जाएगा। वहीं कुदरती बारिश से फसलों की सिंचाई सही तरीके से हो जाती है। इससे इस बार गेहूं की बंपर फसल होगी। केवल गोभी और गन्ने की फसलों पर बारिश का बुरा असर पड़ सकता है। बाकी सभी फसलों व सब्जियों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। अब तक तापमान में भी 5 से 8 डिग्री तक कमी दर्ज की गई है।
फोटो -11- पठानकोट में हुई मूसलाधार बारिश।