फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेताओं पर दर्ज मामले रदद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नेताओं के केस रद्द करने की मांग
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने शिवसेना महासंग्राम के बैनर तले लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
हिंदू संगठनों की ओर से मिलकर बनाये गए संयुक्त संगठन ‘शिवसेना महासंग्राम’ ने हिंदू नेता सुधीर सूरी और हरदीप शर्मा पर दर्ज हुए केस के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठाई है। सभी हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को शिवसेना महासंग्राम के बैनर तले डल्होजी रोड पर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया और सरकार पर हिंदुओं की आवाज दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शक्ति सेना के नेता बाबा पवन कुमार, राष्ट्रीय हिंदू सेना के नेता रजनीश कालू, शिवसेना पंजाब के नेता सतीश महाजन, शिवसेना समाजवादी के नेता रवि शर्मा, शिवसेना बालठाकरे के नेता पुनीत सिंह की अगुवाई में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गी। हिंदू नेताओं ने कहा कि सुधीर सूरी और हरदीप शर्मा पर झूठा मामला कट्टरपंथियों के डर के कारण दर्ज किया गया है। कट्टरपंथियों की ओर से पंजाब का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हिंदू नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। नेताओं कहा कि हिंदू नेता सुधीर सूरी और हरदीप शर्मा पर दर्ज मामले जल्द से जल्द रदद् कर जेल से रिहा किया जाये। इस मौके पर समूह संगठनों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें