फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से डरी कांग्रेस कर रही घटिया राजनीति : सलारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कर रही घटिया राजनीति: सलारिया
विज्ञापन

चरित्र पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने दी सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया ने शुक्रवार को कहा कि उपचुनाव में अपनी हार से डरी कांग्रेस बौखला गई है। इसीलिए कांग्रेसी नेता मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और षड़यंत्र भी रच रहे हैं। सलारिया ने खुद पर चल रहे एक पुराने मामले के दोबारा सामने आने के पीछे काग्रेस का हाथ बताया। वह एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
सलारिया ने कहा कि जनता के बीच जाने के लिए कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके चलते कांग्रेसी ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं और मेरे पिता ने आजादी के लिए जेल काटी हैं। मुझ में उन्हीं के संस्कार हैं। सोशल मीडिया पर किसी महिला के साथ वायरल हो रही फोटो के बारे सलारिया ने स्पष्ट किया कि इन चित्रों से उनका कोई संबंध नहीं है। यह फर्जी फोटो हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला 2014 में पुलिस को शिकायत देते समय भी यह फोटो पुलिस को दिखाती। उन्होंने कहा कि उक्त महिला की ओर से तीन साल पहले लगाए गए आरोपों की महाराष्ट्र पुलिस जांच कर चुकी है और मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। सलारिया ने कहा कि मेरे खिलाफ सिर्फ धारा 506 का चालान पेश हुआ था, जिसके खिलाफ याचिका करने पर हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता महिला से जवाब मांगा। तीन साल से महिला हाईकोर्ट को जवाब तक नहीं दे सकी है। सलारिया ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर एक मैसेज से सूचना मिली थी कि कांग्रेसी नेता मुंबई की एक महिला से संपर्क साध कर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उस समय उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सरीन, प्रदेश सचिव विनीत जोशी, लीगल सेल के प्रभारी लेखराज शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप रैणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘वित्त मंत्री मनप्रीत बादल आरोप साबित करें’
सलारिया ने वित्त मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल को चुनौती देते हुए कहा कि वह मुझ पर लगाए गए आरोपों को साबित करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि मैने मनप्रीत बादल को मानहानि के केस के लिए नोटिस भेज दिया है। सलारिया ने कहा कि यदि मनप्रीत के आरोप सही हुए तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। आरोप झूठे साबित तो मनप्रीत को मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें