फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल के मुख्य आरोपियों की गिरफतारी न होने से भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के सामने हंगामा, जीटी रोड किया जाम
विज्ञापन

- भरत भूषण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजन
- एसएचओ के आश्वासन के बाद जीटी रोड पर बहाल हुआ यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। भरत भूषण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और भंडारी मोहल्ला निवासी लोग भड़क उठेे। उन्होंने मामले में दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना सिविल लाइन के सामने जमकर हंगामा काटा। साथ ही जीटी रोड पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस थाना सिविल लाइन के प्रभारी अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

एसएचओ का कहना है कि पुलिस कत्ल के केस में नामजद दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान मृतक भंडारी मोहल्ला निवासी भारत भूषण के चाचा बलविंदर कुमार, सुरिंदर कुमार और रौशन लाल ने बताया कि उनके भतीजे भारत भूषण के कत्ल के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में नामजद एक महिला बिंदू और बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी तारा सिंह और उसकी मां परमजीत कौर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



फोटो- 15जीडीआरबीटीएलपी01(ऐ)
कैप्शन- बटाला के जीटी रोड पर स्थित पुलिस थाना सिविल लाइन के सामने प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिजन
फोटो- 15जीडीआरबीटीएलपी01(बी)
कैप्शन- बटाला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें