फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप का शव दुबई से अमृतसर वाई अड्डे पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। रोजी-रोटी कमाने के लिए दुबई जाने के मात्र 11 दिन बाद ही मारे गए कुलदीप सिंह का शव रविवार को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंचा। सरबत का भला ट्रस्ट के चेयरमैन डा. एसपीएस ओबरॉय की कोशिशों से आए कुलदीप के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। कुलदीप की हत्या दुबई में 22 मई को हुई थी। कुलदीप के परिजन शव घर लाने में असमर्थ थे।उसके परिजनों ने दुबई से शव लाने के लिए डॉ. ओबरॉय से संपर्क साधा। डॉ. ओबरॉय ने दुबई सरकार की सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को भारत भेजा। हवाई अड्डे पर कुलदीप के भाई लखबीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों हरजिंदर कुमार, लवदीप अरोड़ा, हरपरदीप सिंह ने डॉ. ओबरॉय का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें