फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज के चलते युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना भैणी मिया खां अधीन पड़ते गांव बुड्ढा बाला में नशे की ओवरडोज के चलते एक युवक की मौत हो गई। मृतक का शव खेतों से बरामद किया गया। जिसके पास से एक सिरिंज भी बरामद हुई हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि नौजवान की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई हैं। लेकिन इसकी पुष्टि करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजा गया हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव मोचपुर निवासी सतनाम सिंह पुत्र जरनैल सिंह का शव शनिवार को गांव के नजदीक से गुजरते दरिया बयास के किनारे खेतों में पड़ा मिला। उसके पास से एक सिरिंज भी बरामद की गई हैं। गांव निवासियों ने बताया कि मृतक के पास सिरिंज बरामद होने से यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि उसकी मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई हैं। गौर रहे कि है कि पिछले कुछ समय के दौरान इस गांव में आधार दर्जन के करीब नौजवानों की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें