गुरदासपुर। कस्बा धारीवाल के वार्ड नंबर 2 के उप चुनाव के नतीजे के समय उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पोलिंग पार्टी की तरफ से मौके पर नतीजा घोषित किए बिना इवीएम और उम्मीदवारों को चुनाव रिर्टनिंग अफसर गुरदासपुर के कार्यालय ले गए और देर शाम को काग्रेंसी उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने कांग्रेस की शह पर काम किया और धक्का करते हुए उन पर लाठीचार्ज भी किया। इसके विरोध में पहले डडवां रोड पर धरना दिया गया। भाजपा जिला प्रधान ने शनिवार को धारीवाल बंद का एलान किया है।
धारीवाल के वार्ड नंबर 2 की भाजपा पार्षद सरोज रानी के देहांत के बाद उप चुनाव हो रहे थे। भाजपा से गोरी बल्गण और कांग्रेस से प्रवीण मल्होत्रा तथा आजाद उम्मीदवार पूनम चुनाव मैदान में थे। कांग्रेंस तथा अकाली भाजपा गठबंधन के वर्कर व सीनियर नेता दोपहर बाद एकत्र होने शुरू। पोलिंग पार्टी ने मौके की नजाकत को देखते हुए ईवीव उम्मीदवारों को अपने साथ गुरदासपुर स्थित रिर्टनिंग अफसर अरविंदर पाल सिंह के कार्यालय ले गए। इसकी भनक लगते ही अकाली भाजपा के वर्करों बूथ घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस और अकाली भाजपा वर्करों के दौरान नोकझोंक भी हुई। पुलिस को हलका लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
अकाली नेता कंवलप्रीत सिंह काकी तथा भाजपा के जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल ने आरोप लगाया कि उम्मीदवार गौरी तथा पोलिंग एजेंट को गाड़ी में धक्के से डाल कर गुरदासपुर लाया गया तथा उन्हें मशीन दिखाए बिना कांग्रेस को विजेता घोषित कर गया। मित्तल ने कहा कि सरकार की इस धक्केशाही के खिलाफ शनिवार को धारीवाल बंद करवाया जाएगा।
वहीं एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि किसी के साथ कोई धक्का नही हुआ। उम्मीदवार अपनी मर्जी के साथ गुरदासपुर गए। हंगामा पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।
डडवां चौंक में रोष प्रर्दशन करते हुए अकाली भाजपा वर्कर।