फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरी मोहल्ला के लोगों ने दिया एस.सी कार्यालय समक्ष धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी कार्यालय के सामने दिया धरना
विज्ञापन

गुरदासपुर। बिजली की दयनीय स्थिति के चलते मोहल्ला कादरी गुरदासपर के समूह लोगों ने एससी कार्यालय गुरदासपुर में इंडियन फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में धरना लगाया। इस अवसर पर बिजली बोर्ड की दयनीय कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इफ्टू के वित्त सचिव स्वर्ण सिंह भोला ने बताया कि कादरी मोहल्ला में बिजली की तारों में 10-10 फुट पर जोड़ है। तारें गली में बहुत नीचे है, किसी समय भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिजली का लोड कम होने कारण मोहल्ले की मोटरें नहीं चल रहीं, पानी पीने व नहाने के लिए बड़ी समस्या बना है। बच्चे अपनी पढ़ाई नहीं कर सकते। बुर्जुग सारा दिन गर्मी में गली में बैठे रहते है। यह सिलसिला पिछले 10 दिनों से चल रहा है। नेताओं ने कहा कि मोहल्ला की गलियों, नालियों की दयनीय स्थिति है। मोहल्ला निवासियों ने मांग की है कि यदि उनके मोहल्ला की लाइट का सही प्रबंध न किया गया तो बड़ा संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर बबिता शर्मा, रजनी बाला, नरेश, सकिता, मोहिनी, सुरजीत कौर उपस्थित थे।

16जीडीआर3-धरना देते हुए मोहल्ले के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें