कश्यप राजपूत सभा की बैठक
पठानकोट। कश्यप राजपूत सभा की ओर से शुक्रवार को वैष्णो देवी मंदिर कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेश बिट्टा ने की। इसमें सरपरस्त अशोक विशेष रूप से मौजूद थे। सुरेश बिट्टा ने साल 2017-18 में पुरानी सभा का कामकाज देख रही कमेटी से लेखा जोखा मांगा। इस दौरान पहली कमेटी के पूर्व कैशियर सुभाष मेहरा ने सभा का हिसाब दिया, लेकिन अधूरा होने पर प्रधान सुरेश बिट्टा ने कहा कि पूर्व कमेटी एक हफ्ते के भीतर अपने किए गए कामों और खर्च किए पैसों का पूरा ब्योरा मंदिर कमेटी के सामने रखे। यदि समय रहते ब्यौरा नहीं प्रस्तुत किया गया तो सभा कानूनी कार्रवाई करने पर विवश होगी। इस मौके पर महासचिव सुरेन्द्र राही, सचिव योगेश मेहरा, बोधराज, राज कुमार, रवि और दीनानाथ के अलावा अन्य भी मौजूद थे।
फोटो 05, बैठक के दौरान जानकारी देते हुए प्रधान सुरेश बिट्टा