फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर पोस्टल डिवीजन के सभी डाकघरों में कोर सिस्टम एकीकरण (सी.एस.आई) शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर पोस्टल डिवीजन के सभी डाकघरों में सीएसआई शुरू
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदासपुर पोस्टल डिवीजन में कोर सिस्टम एकीकरण (सीएसआई) का शुभारंभ गुरदासपुर मंडल के डाकघर अधीक्षक जीएस गोयल ने किया। इंडिया पोस्ट ने कई चरणों में अपने परिचालन और सेवा वितरण में सुधार के लिए आईटी आधुनिकीकरण परियोजना शुरू की है। इसके तहत देश के अधिकांश डाकघरों में कोर बैंकिंग समाधान और कोर बीमा समाधान लागू किया गया है। इस दौरान अधीक्षक जीएस गोयल ने बताया कि सीएसआई गुरदासपुर, बटाला मुख्यालय और इसके सभी 48 उप डाकघरों में इसे लागू किया गया है। सीएसआई में नए हैंडलिंग पर मेल हैंडलिंग और काउंटर ऑपरेशंस, फाइनेंस व अकाउंटिंग व मानव संसाधनों को अपग्रेड करने का प्रावधान है। इसके परिणामस्वरूप बेहतर सटीकता और संचालन की गति होती है। सीएसआई की शुरुआत वास्तविक संचालन, रसीद, बैंकिंग, बीमा और खुदरा संचालन में वास्तविक समय अपडेड और तेजी से विश्वसनीय सेवा को सक्षम करेगी। इस दौरान मनजिंद्र सिंह एएसपी डिवीजन, शरणजीत सिंह सब डिवीजनल इंस्पेक्टर गुरदासपुर, गौरव कोहली इंस्पेक्टर कोर्ट, पूरनचंद पोस्टमास्टर गुरदासपुर हेड पोस्ट आफिस, शिव लाल उप पोस्ट मास्टर, आंचल शर्मा, हरपाल सिंह और कुलदीप सिंह भी मौजूद थे।
फोटो
25जीडीआर1-सी.एस.आई की शुरूआत का उदघाटन करते हुए डाकघर अधीक्षक जी.एस.गोयल व उपस्थित स्टाफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें