फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर भट्ठा मजदूरों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर भट्ठा मजदूरों ने की हड़ताल
विज्ञापन

धारीवाल (गुरदासपुर)।
भट्ठा मजदूर यूनियन (एक्टू) ने धारीवाल के अधीन पड़ते समूह भट्ठों पर अप्रैल-2017 के रेट लागू करवाने के लिए जिला प्रधान जोगिंदर पाल लेहल और जिला महासचिव गोपाल कृष्ण पाला की अध्यक्षता में हड़ताल कर गांव डडवां स्थित एक भट्ठे पर धरना दिया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि भट्ठा मालिकों की एसोसिएशन के साथ 17 अप्रैल 2017 को किए समझौते के अनुसार भट्ठा मजदूरों की पखेर कैटेगिरी के रेट 735 रुपये प्रति हजार देना तय हुआ था। भट्ठा मालिक मजदूरों को मात्र 700 रुपये ही प्रति हजार दे रहे हैं। इससे भट्ठा मजदूरों के साथ धक्का हो रहा है। इसी तरह निकास वाले मजदूरों को बनती ढुलाई का रेट भी पूरा नहीं दिया जा रहा है। रेट कम देने से मजदूरों का भट्ठा मालिकों की ओर लाखों का बकाया बन चुका है। भट्ठा मालिक उनका बकाया देने से आनाकानी कर रहे हैं। इस संबंधी श्रम विभाग गुरदासपुर तक भी संपर्क किया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वक्ताओं ने भट्ठा मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जितनी देर तक मजदूरो की मांगें पूरी नहीं होती उतनी देर तक भट्ठे पर हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर मंगा मसीह जफरवाल, गुरिंदर सिंह, कुलदीप राज, विजय कुमार सोहल, रणजीत कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन


05जीडीआर6- रोष धरने को संबोधित करते हुए नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें