फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली सरपंच ने पुलिस पर लगाया नजायज परेशान का करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली सरपंच ने लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

कादियां (गुरदासपुर), 12 फरवरी। निकटवर्तीय गांव नाथपुर के शिरोमणी अकाली दल बादल की पार्टी से सम्बन्धित सरपंच मलकीत सिंह नाथपुर ने पुलिस की ओर से उसे मानसिक तौर पर तंग परेशान करने तथा गलत पर्चे दर्ज करने के आरोप लगाये हैं। परेशानी को लेकर अकाली दल के नेता कंवलप्रीत सिंह उर्फ काकी के नेतृत्व में गांव नाथपुर की पंचायत सोमवार को पुलिस थाना कादियां पहुंची। जहां उन्होंने थाना प्रभारी से सरपंच मलकीत सिंह नाथपुर को बार बार फोन कर थाने बुलाने का कारण पूछा। जिस पर थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत मिली थी कि सरपंच मलकीत सिंह गांव में हुए एक कत्ल से संबधित गवाहों को धमका रहा है। दूसरी ओर कंवलप्रीत सिंह काकी ने कहा कि गवाहों को धमका रहा है तो इस मामले में गवाहों की शिकायत आनी चाहिये न कि किसी तीसरे आदमी की। इस पर पुलिस की ओर से मलकीत सिंह को लिखित चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जबकि दूसरी ओर पुलिस थाने से बाहर आकर कंवलप्रीत सिंह काकी ने कहा कि पुलिस द्वारा अकाली दल के वर्करों को सत्तारूढ़ पार्टी के शह पर धमकाया जा रहा है।
कैप्शन
फोटो न 12जीडीआर5-पुलिस थाने में थाना प्रभारी से मिलने के बाद जानकारी देते हुये कंवलप्रीत सिंह काकी तथा मलकीत सिंह नाथपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें