सेखवां के खिलाफ अकाली नेताओं ने खोला मोर्चा
गुरदासपुर। पूर्व अकाली मंत्री तथा एसजीपीसी के सदस्य कादियां हलके के विधायक सेवा सिंह सेखवां के खिलाफ उनके हलके के ही वर्करों ने मोर्चा खोल दिया है। हलके के टकसाली अकाली नेताओं ने सेखवां को मौका परस्त करार देते हुए हलके से कोई नया लीडर चुनने की मांग की है। आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अकाली दल के नेता रतन सिंह जफरवाल, गुरिन्द्रपल सिंह गोरा, कंवलप्रीत सिंह काकी, बीबी शरणजीत कौर जींदड़, परमजीत सिंह लाडी, तरलोक सिंह छोटेपुर और हरबंस सिंह सिधवां मौजूद रहे।
इन नेताओं ने सेवा सिंह सेखवां के पटियाला रैली में न जाने की अपील को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सात अक्तूबर को रैली में हलका कादियां से 200 गाड़ियों का काफिला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेखवां निजी स्वार्थों के लिए उस वक्त पार्टी के खिलाफ गए जब पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थे। वह शिरोमणि अकाली दल के साथ खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया ही माझा के जरनैल हैं। वह पार्टी प्रधान से मांग करते हैं कि सेखवां की जगह किसी अन्य को हलके की नुमाइंदगी दी जाए।