बाढ़ से प्रभावित फसल का 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार
जम्हूरी किसान सभा का शिष्टमंडल जिलाधीष रामबीर से मिला।
पठानकोट। जमहूरी किसान सभा का शिष्टमंडल जिला प्रधान बलदेव राज, सचिव बलवंत सिंह, वित्त सचिव रघुवीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधीष रामवीर से मिला तथा मांग पत्र दिया। इस दौरान शिष्टमंडल ने कहा कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश ने किसानों की फसल नष्ट कर दी है। किसानों को बड़े स्तर पर आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है। इसलिए प्रति एकड 20,000 रूपए मुआवजा दिया जाए तथा बिना किसी देरी के गिरदावरी की जाए। वहीं जो थोडी फसल बच गई है उसे खरीदने के लिए खरीद एजेंसियों को कहा जाए तथा नियमों को थोड़ा सरल बना फसल पूरे मूल्य पर खरीदी जाए। इस अवसर पर शिष्टमंडल में दलबीर सिंह, हेमराज, बलवीर सिंह, देवराज, बुद्धू राम, दर्शन सिंह, मंगल सिंह, तरसेम सिंह, देवी लाल, मुकेश कुमार,बलदेव सिंह आदि भी उपस्थित थे।
फोटो:-3-असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपते सभा सदस्य।