पठानकोट की सर्बजीत कौर ने जीता मिसेज पंजाबन फोटोजेनिक अवार्ड
पंजाब के 10 जिलों की 150 से अधिक मॉडल्स को पछाड़ जीता खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट निवासी सर्बजीत कौर ने पंजाब भर की 150 सुंदरियों को पछाड़ मिसेज पंजाबन फोटोजेनिक अवार्ड हासिल किया है। लुधियाना में नाइन टू नाइन एंटरटेनमेंट की ओर से कराई प्रतियोगिता में पंजाब के 10 जिलों की मॉडल्स ने हिस्सा लिया। लमीनी निवासी सर्बजीत का पठानकोट पहुंचने पर उनकी गुरु मशहूर कत्थक नृत्यांगना स्मृति शर्मा और डायरेक्टर आनंद शर्मा ने स्वागत किया। सर्बजीत को बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चाहल, पंजाबी गायक गौरव और 2017 मिसेज पंजाबन विनर समृति ऑबराय ने सैशे और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
ग्वालियर और मेक्लोडगंज में मना चुकी लोहा
पठानकोट के संदीपनी स्कूल में डांस टीचर सर्बजीत इससे पहले कई नेशनल और इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में अपनी कला का लोहा मनवा चुकी है। वहीं अब सर्बजीत के साथ पूरी टीम को बनारस युनिवर्सिटी में शिव तांडव और पंजाबी लोकनाच प्रस्तुत करने का प्रस्ताव मिला है। इसी महीने पठानकोट से पूरी टीम बनारस जाएगी। गुरु स्मृति शर्मा का कहना है कि सर्बजीत की इस उपलब्धि से पठानकोट से उन महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जो शादी के बाद अपनी इच्छाओं को दबा लेती हैं।
फोटो:-2-पठानकोट पहुंचने पर सर्बजीत का स्वागत करती गुरु स्मृति शर्मा।