काउंसिल ने पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाया
दस लोगों के चालान भी काटे, अवैध तौर पर पार्किंग में लगे वाहनों को जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। ट्रैफिक पुलिस और नगर काउंसिल बुधवार को बटाला के गांधी चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक दुकानदारों के अवैध कब्जे हटवाए। साथ अवैध तौर पर पार्किंग में लगे वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, अवैध तौर पर दुकानों के आगे थड़ा बनाने वावे दस दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
अभियान ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह और नगर काउंसिल के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह की अगुवाई में चलाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर और काउंसिल इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने दुकानदारों को हिदायत की कि वह दुकानों के आगे अवैध रुप से सामान न लगाएं, इससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। वहीं, लोगों को भी हिदायत दी कि वह अपने वाहनों सड़कों पर लगाने की बजाए पार्किंग में लगाया करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रुप से चल सके। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस से एचसी दलजीत सिंह, एचसी गुरनाम सिंह, एचसी बलबीर सिंह, एचसी सुखदेव सिंह, एएसआई अमरजीत सिंह के अलावा नगर कौंसिल टीम में रजेश जंबा, जोबन, आकाश शर्मा, प्रवेश मौजूद थे।