फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से बंद है पठानकोट-जोगिन्द्रनगर की 10 नैरोगेज ट्रेनें, शुरू नहीं हो पाया राहत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-जोगिन्द्रनगर की 10 नैरोगेज ट्रेनें 10 दिन से बंद
विज्ञापन

शुरू नहीं हुआ राहत कार्य, भारी बरसात से दुर्गम रास्तों पर नहीं जा पा रही जेसीबी
मैन पावर की कमी के कारण विभाग हुआ लाचार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश के कारण ज्वालामुखी व पालमपुर के समीप लैंड स्लाइडिंग का मलबा 10 दिन बाद भी साफ न होने के कारण रूट बहाल नहीं हो पाया है। अधिकारियों के मुताबिक रेल ट्रैक मेन रोड से दूर है और दुर्गम रास्तों से जेसीबी सहित अन्य मशीनरी लैंड स्लाइडिंग वाली जगह पर नहीं पहुंच पा रही है। मैन पावर भी कम है, जिसके चलते राहत कार्य स्लो चल रहा है। वहीं लगातार हो रही बारिश से भी काम प्रभावित हो रहा है। राहत कार्य न चल पाने से 10 ट्रेनें रद्द हैं, पठानकोट से गुलेर और गुलेर से पठानकोट तक दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस कारण हिमाचल के कांगड़ा, जोगिन्द्रनगर, बैजनाथ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक महीना पहले पालमपुर के पास लैंड स्लाइडिंग होने के कारण फिरोजपुर मंडल ने पठानकोट से हिमाचल के कांगड़ा घाटी को जाने वाली 14 (अप/ डाउन) ट्रेनों में से 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। उसके बाद 28 जुलाई को 4 अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया था। मौजूदा समय में पठानकोट से रात के समय पठानकोट से चलकर सुबह 2:15 बजे जोगिन्द्रनगर को जाने वाली ट्रेन नंबर-52471, तड़के 4 बजे वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52463), दोपहर 1:20 पर चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52467), दोपहर 3:50 पर चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52469), सुबह 4 बजे चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52464), सुबह 7:20 वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52466), सुबह 7:20 पर वाली जोगिन्द्रनगर-पठानकोट (52472), दोपहर 12:20 पर चलने वाली जोगिन्द्रनगर-पठानकोट (52474), दोपहर 2:10 पर चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52468), शाम 5:35 पर चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52470) 1ि0 दिन से रद्द हैं। जबकि सुबह 7 बजे चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52465) और सुबह 10 बजे चलने वाली पठानकोट-जोगिन्द्रनगर(52473) को गुलेर तक ही चलाया जा रहा है, वहीं से ये ट्रेन वापस पठानकोट आ रही हैं।
विज्ञापन


नैरोगेज के लिए सीरियस नहीं फिरोजपुर डिवीजन
हिमाचल के विभिन्न स्टेशनों से पठानकोट पहुंचे डेली पैसेंजर और पास होल्डर अजय पठानिया, राज प्रकाश, गौतम ठाकुर और नीतू जसरोटिया ने कहा कि हर साल मानसून आते ही इस रूट पर ट्रेनों को फिरोजपुर से बंद करने के आदेश जारी हो जाते हैं, पठानकोट-जोगिन्द्रनगर को हेरिटेज बनाने के दावे करने वाले अफसर ट्रैक को मेंटेन करने के बजाय बंद कराने पर तुले हैं। हर साल मॉनसून से पहले ट्रैक को मेंटेन किया जाए तो रूट बंद करने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन


फोटो:-3-गुलेर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़े तने को हटाते ट्रेन क्रू और यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें